YADAV KAMAL JEET SINGH

Tuesday, September 17, 2019

हर पल तुझे याद करता हूं..श्रृंगार रस की कविताएं कमल जीत सिंह शिकोहाबादी द्वारा रचित

हर पल तुझे याद करता हूं ।
हर पल मैं तुझे याद किया करता हूं ,
सोते जागते तेरा नाम लिया करता हूं ।
मैं तुझसे दूर रहूं ,चाहे रहूं पास
तुझसे मिलने की हरपल रहती है आस,
तेरे ही खयालों में डूबा हुआ रहता हूं ।
हर पल ……………………………………………. ।
भूलना तो चाहा तुझे, मगर भुला न सका
तेरी तस्वीर को ,दिल से मिटा न सका
तेरी उम्मीद तेरा ,इंतज़ार किया करता हूं ।
हर पल ……………………………………………. ।
दर्द बढ़ता है दिल का ,तेरी रुसवाई से
तन्हा रोया करता हूं , तेरी बेवफ़ाई से ,
रोज मरता हूं मैं , रोज जिया करता हूं ।
हर पल ……………………………………………. ।
याद आती है तेरी मुझको तो शामो-सुबह
नींद भी आती नहीं सारी सारी रात भर
दगा किया है जिसने ,उसी पे यकीं करता हूं ।
हर पल ……………………………………………. ।
मेरी हॅंसती हुई ,आंखों को देकर आंसू
क्या मिला है तुझे , मुझे ये बता दें तू
बेवफा है तू, ये सोचके रोया करता हूं ।
हर पल ……………………………………………. ।

By YADAV KAMAL JEET SINGH
यादव कमल जीत सिंह शिकोहाबादी
स० अ० बेसिक शिक्षा विभाग ,जनपद बदायूं


No comments: